राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल अवंतिका सिंह के यूपीपीएससी परीक्षा में आल इंडिया 106वीं रैंक हासिल कर मान बढ़ाया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल अवंतिका सिंह के यूपीपीएससी परीक्षा में आल इंडिया 106 वीं रैंक हासिल करने पर कॉलेज स्टाफ एवं उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर। इस अवसर पर उनके परिजनों एवं स्टाफ ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। अवंतिका सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाणिज्य कर अधिकारी पद पर चयन पाया है। प्रतियोगिता परीक्षा में आल इंडिया रैंक 106 हासिल कर उन्होंने क्षेत्र का मान बढ़ा दिया है। उनकी इस उपलब्धि से खुशी का माहौल है उन्हें बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है, परिजन और शुभचिंतक इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बता रहे हैं। अवंतिका सिंह ने होली चाइल्ड स्कूल गाजियाबाद से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज एवं हंसराज कॉलेज से स्नातक व परास्नातक किया। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य तय कर लिया था जिसे उन्होंने अपने कठिन परिश्रम से हासिल कर दिखाया। उनके पिता काली चरन लोक अदालत चेयरपर्सन बरेली माता कमलेश ने हर कदम पर उनका साथ दिया। अवंतिका सिंह ने भी अपने माता पिता के विश्वास को कायम रखते हुए दिन-रात मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया। अवंतिका सिंह ने अपनी सफलता का श्रे माता-पिता और अपनी सतत मेहनत को देते हुए कहा कि सपने वही सच होते हैं जिनके लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास किए जाएं। इस दौरान स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने अवंतिका सिंह की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से क्षेत्र की छात्राओं में नई उम्मीद जगी है। इस अवसर पर मानसी ठक्कर, सावित्री देवी, शशिकांत आदि उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!