इंडेन गैस एजेंसी पर हाहाकार ​प्रशासन मौन, 18 दिनों से होम डिलीवरी का इंतजार कर रहे उपभोक्ता बेहाल

मुकीम अहमद अंसारी

​सहसवान, बदायूं। सहसवान नगर कछला रोड स्थित इंडेन गैस एजेंसी इन दिनों अव्यवस्थाओं और कालाबाजारी का केंद्र बनी हुई है। आलम यह है कि गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन घंटों लाइन में लगने के बाद भी लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
​2000 से 2500 में बिक रहा ‘काला’ सिलेंडर
​स्थानीय लोगों का गंभीर आरोप है कि एक तरफ आम उपभोक्ता गैस के लिए दर-दर भटक रहा है, वहीं दूसरी ओर गैस सिलेंडरों की जमकर कालाबाजारी हो रही है। बताया जा रहा है कि जरूरतमंदों से एक सिलेंडर के नाम पर 2000 से 2500 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। बहुत सारे उपभोक्ताओं की शिकायत मिल रही है की पासबुक की केवाईसी और ओटीपी का बहाना लेकर भी गैस बुकिंग नहीं की जा रही है जिससे उपभोक्ता एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को मजबूर होकर महंगे दामों पर बिचौलियों द्वारा गैस सिलेंडर खरीदे जा रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि जब आम जनता के लिए स्टॉक खत्म होने की बात कही जाती है, तो ब्लैक में बेचने के लिए गैस कहां से उपलब्ध हो रही है।
होम डिलीवरी के दावे निकले खोखले
​एजेंसी मालिक द्वारा लगातार यह दावा किया जा रहा है कि उपभोक्ताओं को उनके घर पर ही (होम डिलीवरी) सिलेंडर पहुंचाए जा रहे हैं। लेकिन हकीकत इसके उलट है। उपभोक्ताओं का कहना है कि जिन्होंने 10 मार्च तक की बुकिंग करा रखी है, उन्हें आज तक डिलीवरी नहीं मिल पाई है। 18 दिन बीत जाने के बाद भी सिलेंडर न मिलने से लोगों के चूल्हे ठंडे पड़ने की नौबत आ गई है।
​ प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल
​खुलेआम हो रही इस लूट और अव्यवस्था ने जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। आखिर किसकी शह पर एजेंसी मालिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
10 मार्च से लंबित बुकिंग का जिम्मेदार कौन है। जनता अब प्रशासन से हस्तक्षेप कर इस किल्लत और कालाबाजारी को तुरंत रोकने की मांग कर रही है।
इधर उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एजेंसी धारकों को सख्त निर्देश दिए हैं किसी भी कीमत पर गैस कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!