श्री सुंदरकांड आयोजन समिति के तत्वाधान में नगर में श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। श्री सुंदरकांड आयोजन समिति के तत्वावधान में नगर की अग्रवाल धर्मशाला में श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर बालाजी महाराज का भव्य दरबार सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसमें रामप्रकाश गुप्ता रामजी, अनुज शर्मा सहित अन्य भक्तों ने सहभागिता की। इसके बाद बजरंग बाण और हनुमानाष्टक का सामूहिक पाठ किया गया। रामप्रकाश रामजी ने अपने सुमधुर भजनों से ऐसा माहौल बनाया कि श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। पूरे परिसर में राम नाम संकीर्तन गूंजता रहा और भक्तों ने तालियों के साथ भक्ति का आनंद लिया। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने हनुमान जी महाराज की विधि विधान से पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर रामप्रकाश गुप्ता ‘रामजी, अनुज शर्मा, हरिओम पाराशरी, डा. मनोज माहेश्वरी, मनोज अग्रवाल लल्लन, योगेंद्र वार्ष्णेय, लव वार्ष्णेय, जतिन, नगर पालिका सभासद शिवशंकर रस्तोगी, दुर्गेश वार्ष्णेय, अशोक वार्ष्णेय, डा. संजय, मनोज टाटा, लव गुप्ता, कुश गुप्ता, विवेक मौर्य, विकास गुप्ता बब्बू, मितांश पाराशरी, ऋषभ पाराशरी, दीपक अग्रवाल, अनूप शर्मा, रजत शर्मा, पवन शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

