सहसवान उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में समीक्षा अधिकारी सचिवालय लखनऊ पद पर चयनित होने पर हुआ भव्य स्वागत 30 वर्षीय युवा गुड्डू ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। नगर के मोहल्ला अकबराबाद निवासी गुड्डू पुत्र स्वर्गीय महावीर सिंह सुपौत्र स्वर्गीय रामलाल वाल्मीकि का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में समीक्षा अधिकारी सचिवालय लखनऊ के रुप में हुआ है गुड्डू के बचपन में ही माता पिता का देहांत होने पर उनकी परवरिश चाचा सत्यवीर वाल्मीकि व राजवीर पप्पू की देखरेख में हुआ गुडडू को अधिकारी के रूप में देखना उनके दादा स्वर्गीय रामलाल जी का सपना था कि गुड्डू ने अंतिम उत्तीर्ण परीक्षा B. TECH आईं आई टी (IIT) बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पूर्ण की गुड्डू की इस कामयाबी से नगर व क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है जिनके सहसवान स्थित आवास अकबराबाद पहुंचने पर परिजनों एवं लोगों ने उनका भव्य फूल मालाओ और ढोल नककाडो के साथ जोरदार स्वागत किया
इस उपरांत भाजपा मंडल मंत्री रीतू रानी,एमसन डेविड, लालाराम, वीरेश, महेश कमलेश,शैल यादव मुन्नालाल चमन प्रजापति श्याम प्रजापति मोहम्मद अजीम, जावेद फारुकी, रंजन सहित भारी संख्या में लोग ने स्वागत किया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!