जिले में कानून व्यवस्था को प्रभावी और सुदृढ़ बनाए जाने के उद्देश्य से डायल 112 को मिली 10 नई गाड़ियां,
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस डायल 112 सेवा में शामिल की गई 10 नई चार पहिया गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस पहल से आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
पुलिस लाइन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान एसएसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि डायल 112 सेवा आम जनता की सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण आधार बन चुकी है। एसएसपी ने संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि डायल 112 पर प्राप्त प्रत्येक सूचना को गंभीरता से लिया जाए और मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया आदि रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

