सहसवान, बदायूं। ब्लॉक प्रमुख सहसवान की अध्यक्षता में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कन्या जन्मोत्सव का आयोजन।
महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन के अन्तर्गत जिसमें थाना सहसवान की बाल कल्याण अधिकारी ,पुलिस द्वारा साइवर सुरक्षा की जानकारी देते हुये साइवर हेल्पलाइन 1930 की विस्तृत जानकरी प्रदान की गयी। छवि वैश्य जिला मिशन समन्वयक हब फॉर इम्पावरमेन्ट ऑफ वूमेन द्वारा महिला कल्याण विभाग उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेशन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पति की मृत्युपरान्त पुर्नविवाह दम्पति पुरस्कारए दहेज प्रथा से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता दहेज के कारण परित्यक्त महिलाओं को आर्थिक सहायता पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला की पुत्री की शादी हेतु अनुदान उ0 प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष स्पॉन्सरशिप आदि योजनाओं का प्रचार प्रसार के साथ ही साथ बाल श्रम की विस्तृत जानकारी दी गयी जिसमें डी0एम0सी द्वारा महिला एवं बालिका तथा बच्चों हेतु कार्य कर रही हेल्पलाइन नं0 112 1090 181 102 108 1098 की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी तथा बालिका एवं महिला सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा की गयी तथा बताया गया कि मन्दिर मस्जिद रेलवे स्टेशन बस स्टेशन ढावा दुकानो एवं कारखानों में बाल श्रम भिक्षवृति कर रहे 14 वर्ष से कम बालको बालिकाओं के रैस्क्यू एवं उनके पुनर्वासन आदि हेतु समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम बाल संरक्षण समिति के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत बाल श्रम करा रहे लोगो के विरूद्ध बच्चो आदि के बीच में चर्चा कर यह बताया गया। कैम्प में आये हुये महिलाओं बच्चों ने बड़ी ही उत्सुकता पूर्वक उपरोक्त योजनाओं एवं अधिनियमों की जानकारी ली। यह भी बताया गया कि उपरोक्त सभी योजनाओं की जानकारी लाभ कलेक्ट्रेट स्थित जिला प्रोबेशन कार्यालय के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। पुरूषोत्तम शर्मा द्वारा 1098 की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया गया कि अगर किसी बच्चों को कोई भी समस्या है तो वह 1098 पर कॉल कर के अपनी समस्या का समाधान करा सकता है। बाल विवाह अधिनियम में विहित प्राविधानों के अनुसार कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये जा रहे है तथा सामाजिक कुरूती के रूप में बाल विवाह एक बहुत ही बडी समस्या वन कर समाज के सम्मुख उत्पन्न हो रही है जिसको ध्यान में रखते हुये बाल विवाह किये जाने पर विधिक कार्यवाही की जानकारी एवं बाल विवाह से होने वाली परेशानीयो तथा मादक पदार्थ की सेवन से होने वाली कठिनाईयों पर विस्तृत जानकारी कैम्प में आयी हुयी महिलाओं बालिकाओं को प्रदान की गयी। सहायक विकास अधिकारी स0क0 जितेन्द्र कुमार द्वारा ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति व ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुये अवगत कराया गया कि ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक प्रधान की अध्यक्षता बैठक कराये तथा विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं कन्या सुमगला योजना, बाल सेवा योजना, स्पॉन्शरशिप तथा निराश्रित महिला पेंशन योजना की जानकारी प्रदान की जाये जिससे अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को दियाला जा सकें। ब्लॉक प्रमुख सहसवान कीर्ति सिहं द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहसवान में नवजात शिशु को वेवी किट शुभकामनाओं के साथ प्रदान की गयी कार्यक्रम मे डा प्रशान्त त्यागी व समस्त स्टाफ मौजूद रहा । महिला हेल्पलाइन 1090 तथा 181 की जानकारी प्रदान की गयी तथा महिला सम्बन्धित कानूनों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी व इस अवसर पर सुपरवाईजर शीला बाल परियोजना अधिकारी, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रशान्त त्यागी,संरक्षण अधिकारी, डी0एम0सी0 एच0ई0डब्लू छवि वैश्य, जे0एस0 एच0ई0डब्लू प्रीती चौहान, सहायक विकास अधिकारी स0क0 जितेन्द्र कुमार, ब्लॉक प्रमुख पति व वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव, पुरूषोत्तम शर्मा केस वर्कर चाइल्ड हेल्पलाइन, आकांक्षा स्टाफ नर्स, वन स्टाप सेन्टर तथा जिला बाल संरक्षण इकाई के स्टाफ के साथ विकास खण्ड सहसवान की समस्त आगनवाडी व सचिवों की उपस्थिति रही।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

