राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (प्रा संवर्ग) की ब्लॉक सभागार में शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (प्रा संवर्ग) की ब्लॉक इकाई बिसौली के ब्लॉक सभागार में शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से उमेश कुमार गंगवार को ब्लॉक इकाई का अध्यक्ष, अंकुश गुप्ता को ब्लॉक इकाई का मंत्री, पंकज कुमार को ब्लॉक इकाई का कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। जिला इकाई के अनुमोदन के बाद ब्लॉक उपाध्यक्ष पद पर सोनी अनार्य, मनोज कुमार को चयनित किया गया। सभी पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी धीरज शर्मा द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान जिला संयोजक दुष्यंत कुमार रघुवंशी द्वारा सभी पदाधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया, एवं नवीन कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं दीं। संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक सोनी गुप्ता की देख रेख में सम्पन्न हुई।अंत में उपस्थित शिक्षकों द्वारा सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण किया गया। और अंगवस्त्र के माध्यम से चयनित शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक दुष्यंत कुमार रघुवंशी ने की। कार्यक्रम में समस्त सदस्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अंकुश गुप्ता ने किया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

