डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर रैली के उपरांत मुस्लिमों ने कैंप लगाकर फल फ्रूट बांटकर भाई चारे की मिसाल कायम की
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर रैली के उपरांत नसरुल्लागंज चौराहे पर मुस्लिमों ने एक कैंप लगाकर फल फ्रूट बांटकर भाईचारे की एक मिसाल कायम की रैली में हजारों की तादाद में महिलाएं बच्चे पुरुष चल रहे थे
इस कैंप में सहयोग करने वाले मुo आमीन अंसारी उर्फ राजा, हाफिज सईद, अकरम उर्फ कक्कू, हसनैन कुरैशी, अनस कुरैशी, शम्स अंसारी, जुबेर कुरेशी, फारूक कुरैशी इबादुररहमान अंसारी, इस भाईचारे की हर तरफ चर्चा हर तरफ होती दिखी
ग्राम फतनपुर टप्पा हवेली स्थित अंबेडकर पार्क से एक विशाल रैली निकाली गई।
लोगों ने गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर रैली में हिस्सा लिया। यह विशाल रैली सैफुल्लागंज, कचहरी, बाजार विल्सन गंज और कोतवाली से नवादा होते हुए वापस अंबेडकर पार्क में समाप्त हुई।
इस दौरान ‘बाबा साहब अमर रहें’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बड़ी संख्या में लोगों ने जयंती समारोह में भाग लिया।
जयंती समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

