बिजली चोरी रोकने एवं नगर पालिका के स्टाफ द्वारा बिना किसी सूचना के बॉक्स से केवल जोड़ने एवं रात्रि में चोरी करने की आशंका को देखते हुए सभी बॉक्स में ताले लगवा दिए गए हैं,
मुकीम अहमद अंसारी
बॉक्स के ताले तोड़कर किसी की भी लाइन जोड़ी गई तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी
विद्युत उपखंड अधिकारी विपिन कुमार गुप्ता
सहसवान,बदायूं। विद्युत उपखंड अधिकारी विपिन कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया है कि टाउन में बिजली चोरी पर प्रभावी रोकथाम हेतु विद्युत विभाग द्वारा सख्त कदम उठाए गए हैं। नगर क्षेत्र में यह संज्ञान में आया कि कुछ स्थानों पर बिना किसी पूर्व सूचना के नगर पालिका के स्टाफ द्वारा विद्युत बॉक्स से केबल जोड़ी जा रही है तथा रात्रि के समय अवैध रूप से विद्युत उपयोग (चोरी) की आशंका बनी रहती है।
उक्त स्थिति को देखते हुए विभाग द्वारा सभी विद्युत बॉक्स में ताले लगवाए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अनधिकृत छेड़छाड़ को रोका जा सके। साथ ही, संबंधित सभी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि बिना अनुमति किसी भी बॉक्स को न खोला जाए।
यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा ताला तोड़कर अवैध रूप से केबल जोड़ते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विद्युत विभाग आमजन से भी अपील करता है कि बिजली चोरी जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल विभाग को दें, जिससे पारदर्शी एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

