पुलिस फर्जी मुठभेड़ में भेज सकती है जेल परीजनों ने पुलिस क्षेत्रधिकारी को पत्र देकर लगाई गुहार*
मुकीम अहमद अंसारी
“थाना कोतवाली के दो सिपाही 11:00 बजे के लगभग घर से युवक को उठाकर ले जाने का लगाया आरोप”
सहसवान, बदायूं। थाना कोतवाली क्षेत्र के नगर के मोहल्ला पठान टोला निवासी फरहीन पुत्री रफीक ने पुलिस क्षेत्र अधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके भाई सोहेल घर पर था थाना कोतवाली सहसवान के दो सिपाही अमित एवं नितिन 11:00 बजे के लगभग घर से उठाकर बाइक पर बैठ कर ले आए थाना कोतवाली पुलिस एवं उपरोक्त सिपाही मेरे भाई सोहेल के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहा है उन्हें डर है कि कहीं थाना कोतवाली पुलिस किसी मामले में उन्हें जेल ना भेज दे या एनकाउंटर ना कर दे!
पीड़ित बहन ए पुलिस क्षेत्राधिकार से न्याय की गुहार लगाते हुए थाना कोतवाली सहसवान पुलिस के दोनों सिपाहियों द्वारा घर से ले जाए भाई सोहेल का तत्काल पता लगाए जाने और उनके सुपुर्द करने की गुहार लगाइ है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

