खंभे पर चढ़ा लाईनमैंन,करंट लगने से मौंत: खंभे पर ही जलकर ख़ाक हुआ शरीर,धड़ से अलग हुआ सिर
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। वजीरगंज के धिमरपुरा गांव में शटडाउन लेकर हाईटेंशन लाइन के टी-पॉइंट पर जंफर जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़े प्राइवेट लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई।उसका सिर धड़ से अलग होकर जली हालत में जमीन पर गिरा गया।

बाकी बचा शरीर का हिस्सा खंभे व लाइन में उलझा रहा। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।हादसे के समय प्रावईट लाइनमैन के साथ मौजूद संविदा लाइनमैन मौके से भाग निकला।सूचना पर दो थानों की पुलिस के साथ सीओ व तहसीलदार मौके पर पहुंचे। शव को क्रेन मंगाकर उतारा गया।वजीरगंज क्षेत्र के गांव धिमरपुरा निवासी 30 वर्षीय अरविंद यादव पुत्र रक्षपाल सिंह साथी संविदा कर्मी के साथ गांव में ही टी-पॉइंट पर जंफर जलने की शिकायत पर पहुंचे।
यहां पर बिजली उपकेंद्र से शेटडाउन लेकर प्राइवेट लाइनमैन जंफर जोड़ने को खंभे पर चढ़ा। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट आ गया।जिससे वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।हादसा इतना भयावह था कि मृतक का आधा शरीर खंभे पर ही लटका रह गया।परिजनों का आरोप है कि बरखेड़ा गांव निवासी एक संविदा कर्मचारी उसे घर से बुलाकर काम पर लाया था और बिना उचित सुरक्षा के लाइन पर चढ़ा दिया,जिसके चलते यह हादसा हुआ।घटना की सूचना मिलते ही सीओ बिसौली, तहसीलदार,थाना प्रभारी, लेखपाल बिसौली मौके पर पहुंच गए और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

