जनगणना 2027 की तैयारी में नगर पालिका सभागार में सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। जनगणना 2027 की तैयारी के क्रम में नगर पालिका सभागार में प्रगणकों और सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। जिसमें आगामी जनगणना कार्यों को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। शुक्रवार को प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना पर जोर दिया जाएगा। प्रशिक्षक सोहेल अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि सरकार के निर्देशों के तहत मकान सूचीकरण और भवन गणना का कार्य 25 अप्रैल से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों को सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे कार्य के दौरान त्रुटियों से बचा जा सके। श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रशिक्षण सत्र का मुख्य उद्देश्य प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को मकान सूचीकरण की प्रक्रिया, डेटा संग्रह के तरीके और विभिन्न तकनीकी पहलुओं से अवगत कराना है। इसका लक्ष्य है कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही और प्रभावी ढंग से कर सकें।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!