बिसौली,बदायूं। उप जिलाधिकारी आईएएस श्री साई आश्रित शाखमुरी ने तहसील परिसर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शनिवार को निरीक्षण के दौरान आईएएस श्री साई आश्रित शाखमुरी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया की जनता से जुड़े सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों को अनावश्यक रूप से इधर-उधर न भटकाया जाए और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर में साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। एसडीएम ने कहा कि कार्यालय परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे आने वाले फरियादियों को बेहतर माहौल मिल सके। एसडीएम ने कहा कि तहसील की कार्य प्राणी को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया जाएगा। इसके लिए नियमित निरीक्षण किए जाएंगे और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार सुरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

