एसडीएम ने पदभार संभालते ही सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। 2023 बैच के आईएएस अधिकारी श्री साई आश्रित शाखमुरी ने बिसौली तहसील के एसडीएम का पदभार संभाल लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने साफ कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचाना और पीड़ितों को न्याय दिलाना रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से काम करें। आम लोगों को किसी भी समस्या के समाधान में देरी नहीं होनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की समस्याओं को सुना। चार्ज संभालने के बाद एसडीएम ने तहसील कर्मचारियों के साथ परिचय वार्ता की। इस दौरान नवागत तहसीलदार सुरेंद्र कुमार एवं नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव ने एसडीएम का स्वागत किया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

