इस्लामनगर पुलिस ने अपहरण कांड का किया खुलासा, अपहृत बच्चा सकुशल बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। इस्लामनगर थाना पुलिस ने शादी समारोह से अपहृत एक वर्षीय बच्चे को दो दिन में सकुशल बरामद कर लिया है।इस मामले में पांच अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।
एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर गठित टीमों ने जांच की।अपहरणकर्ता बच्चे को 70,000 रुपये में बेचने की साजिश रच रहे थे, जिसके लिए 20,000 रुपये एडवांस लिए गए थे। पुलिस ने पांच आरोपियों मुनेश, खुशबू, दिनेश, सोनू और बबली को गिरफ्तार कर बच्चे को आगरा से बरामद किया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!