सहसवान-इस्लामनगर मार्ग पर एक सड़क हादसे में महंत सहित दो की मौत

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। इस्लामनगर मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में महंत दिनेश गिरी सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में मोहल्ला अकबराबाद स्थित मढ़ी के पुजारी 52 वर्षीय महंत दिनेश गिरी और भूदेव राणा मोटरसाइकिल से जा रहे थे यह दुर्घटना नाधा के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, महंत दिनेश गिरी एक अन्य व्यक्ति के साथ बाइक पर सवार थे। आमने-सामने की टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और महंत दिनेश गिरी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

महंत दिनेश गिरी की मौत की खबर सुनते ही मोहल्ला अकबराबाद में शोक की लहर दौड़ गई। वह अपने मोहल्ले में स्थित मढ़ी के पुजारी थे और क्षेत्र में काफी सम्मानित थे।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद महंत दिनेश गिरी का शव उनकी मढ़ी पर लाया गया, जहां उन्हें समाधि दी गई।

इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अध्यक्ष अनूप शहर संजय भारद्वाज, अतुल मिश्रा, गिरधारी राणा, कपिल मिश्रा, मोहित पंडित, मनोज यादव, राजकुमार सिंह, अनिल मिश्रा और रमेश चंद्र सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी और श्रद्धालु मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!