पीतम राय कृष्ण कुमार इंटर कॉलेज निजामुद्दीनपुर शाह के हाईस्कूल के टॉपर की सूची में दस मेधावियों ने अपना नाम दर्ज कराया। 

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। पीतम राय कृष्ण कुमार इंटर कॉलेज निजामुद्दीनपुर शाह के हाई स्कूल के टॉपर की सूची में दस मेधावियों ने अपना नाम दर्ज कराया। इन परिणामों में ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों विशेषकर छात्राओं ने हाईस्कूल की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रीतम राय कृष्ण कुमार इंटर कालेज के प्रबन्धक संजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि विद्यालय की छात्रा आकांक्षा ने 89.50, छात्र राजा ने 82.83, प्रशांत ने 82.50, देवेश तोमर ने 81.83, परमानंद ने 81.66, पिंकी ने 81.16, शीलू ने 81.00, सोनाक्षी सक्सेना ने 80.66, पूजा, 80.65 प्रशांत ने 80.65, रचना ने 80.33 प्रतिशत अंक पाकर प्रीतमराय इंटर कॉलेज के शीर्ष दस मेधावियों में नाम दर्ज कराया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य जानकी सिंह ने बताया कि इन विद्यार्थियों ने टॉप 10 में स्थान प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि सीमित संसाधन सफलता की राह में बाधा नहीं बनते।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!