नगर पालिका के नाम पर ऑटो चालकों से हो रहीं अवैध वसूली अध्यक्ष बाबर मियाँ ने बताया इसकी जांच हो रहीं जो भी इसमें लिप्त पाया गया उसपर कठोर कार्यवाही की जाएगी
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। नगर पालिका के नाम पर अवैध तरीके से (धनउगाई) के मामले सामने आ रहे हैं नगर में ठेकेदारों और दलालों द्वारा हर दिन 50 से 100 रुपये तक की अवैध टोकन मनी वसूली की जा रही है जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है सीएनजी ऑटो चालकों ने नगर पालिका के नाम पर प्रतिदिन 50-100 रुपये की अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए चालकों का कहना है कि अधिकृत स्टैंड के अलावा अन्य जगहों से भी वसूली की जा रही है सूत्रों के अनुसार अधिशाषी अधिकारी पिछले 4 साल से ज़्यादा समय से नगर पालिका मे तैनात है जबकि योगी सरकार चाहती है की 3 साल से ज़्यादा कोई भी अधिकारी एक जगह पर तैनात नहीं रहेगा अकबराबाद, बिसौली स्टैंड, कछला स्टैंड, हरदतपुर चौराहा पर पार्किंग ठेके के नाम पर जबरन वसूली की जा रही है ठेकेदार के लोग पैसे न देने पर ऑटो चालकों के साथ मारपीट और अभद्रता करते है वहीं कुछ सूत्रों का कहना है यह पूरा मामला नगर पालिका के कर्मचारीयों की सांठगांठ से चल रहा है,उघाई करने वालो ने बताया ये पैसा ई ओ साहब को जाता है अकबराबाद चौराहे से ऑटो चालको से वसूली कर रहे हैं, जबकि वहां कोई आधिकारिक स्टैंड नहीं है वसूली करने वाले लोग रसीद वसूली पर्ची नहीं देते या फर्जी पर्ची का इस्तेमाल करते हैं पैसे न देने पर ऑटो चालकों के साथ बदसलूकी की जाती है अवैध पार्किंग स्टैंड बिना किसी आधिकारिक मंजूरी के सड़कों पर स्टैंड बनाकर पैसे वसूले जा रहे हैं प्रशासनिक असहायता स्थानीय निकायों की ढिलाई के कारण वसूलीबाज सक्रिय हैं एसडीएम रिपुदमन सिंह ने बताया इस तरह की अवैध वसूली का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है अगर ऐसा कुछ है तो पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

