हां मैं ब्राह्मण हूं”, डंके की चोट पे पंडित सचिन शर्मा ने कहा

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। रविवार को जग के पालनकर्ता भगवान श्री विष्णु जी के छठे अवतार, पराक्रम, भक्ति एवं शक्ति के प्रतीक भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के शुभावसर पर आयोजित “जन्मोत्सव समारोह” में सम्मिलित होकर भगवान श्रीपरशुराम को कोटिशः नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

भगवान परशुराम धर्म, सत्य और न्याय के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने और समाज के कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। हम सभी को उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में समानता और सहयोग की भावना को मजबूत करना चाहिए। जो लोग किसी कारणवश पीछे रह गए हैं, उन्हें साथ लेकर चलना हमारा दायित्व है। भगवान परशुराम से प्रार्थना है कि वे हमें सत्य के मार्ग पर चलने की शक्ति दें और देश निरंतर प्रगति करता रहे।

इस शुभावसर पर मा० धर्मदीप तिवारी, संगठन मंत्री अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा भारत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश चंद शर्मा , मा० राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय , महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुमन मिश्रा , नगर अध्यक्ष मंजू मिश्रा , अबढर शर्मा , कृष्ण बल्लभ चतुर्वेदी , अमन मयंक शर्मा , धर्मेंद्र मिश्रा ,अमित शर्मा , विशाल दीक्षित , विजेंद्र अवस्थी , लालता प्रसाद शर्मा , रिंकू शर्मा , कार्यक्रम अध्यक्ष राजेंद्र मुनि महाराज, महेंद्र शर्मा एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!