बदायूं। मजदूर दिवस के अवसर पर नेशनल फुट आफ ट्रेड यूनियन के तत्वावधान में एक मजदूरो के गोष्ठी का आयोजन किया गया कैंप कार्यालय बदायूं में प्रदेश महामंत्री मोहम्मद असरार अहमद ने कहा कि आज का दिन मजदूरों के जीवन में एक ऐतिहासिक दिन है इस दिन ही अमेरिका के द्वारा शिकाको में मजदूरों ने 8 घंटे साप्ताहिक अवकाश और वेतन जैसी समस्याओं के संबंध में एक बहुत बड़ा आंदोलन किया था तानाशाह सरकार ने मजदूरों की आवाज को दबाने के लिए गोलियां चलबाई जिसमें सैकड़ों की संख्या में शहीद हुए इस के बाद ही हमारे भारत बर्ष में श्रमिक कानून श्रमिकों के हितों के लिए बनाया गया अफसोस है कि श्रम कानूनों का आज भी उलझन हो रहा है जिला अध्यक्ष रितेश कुमार सिंह , बारिश अंसारी, प्रभात मिश्रा, हरिद्वार लाल, रामविलास राम रतन, दामोदर श्रीवास्तव श्याम बाबू उस्मान निसार फारूखी, सहित मजदूर संगठन के लोग मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

