नगर पालिका में विदाई समारोह: निष्ठावान कर्मचारी कदरूल ज़मीर और रागिब अली को दी गई भावभीनी विदाई
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान , बदायूं । स्थानीय नगर पालिका परिषद के सभागार में एक भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यालय के अत्यंत निष्ठावान कर्मचारी कदरूल ज़मीर उर्फ गुड्डू (पॉन्ड कीपर) और पूर्व में सेवानिवृत्त हुए रागिब अली (कर विभाग) को सम्मानित किया गया। कदरूल ज़मीर उर्फ गुड्डू कार्यालय में गौशाला प्रभारी, पालिका दुकान किराए की वसूली, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रहे थे।
कार्यक्रम के दौरान अधिशासी अधिकारी ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान की सराहना की। अधिशासी अधिकारी ने कदरूल ज़मीर की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके पूरे सेवाकाल में गुड्डू जैसा वफ़ादार कर्मचारी उन्हें आज तक नहीं मिला और वे उन्हें हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे जब चाहें पालिका में आ सकते हैं। सम्मान पाकर गुड्डू अपने विचार रखते समय इतने भावुक हो गए कि उनकी आँखों में आंसू आ गए।
विदाई समारोह में जनवरी 2026 में सेवानिवृत्त हुए रागिब अली को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कमर जमशेद ने अपने विशिष्ट अंदाज और शेरों के माध्यम से किया, जिससे माहौल और भी गरिमामय हो गया। इस अवसर पर अब्दुल फ़रीद खान ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में खुर्शीद आलम, विपिन कुमार, दानिश, मोहम्मद इस्हाक़ के साथ-साथ वार्ड सभासद सिबतेन अली, शाकिर अली, अबढर शर्मा, मदनलाल, शादाब अली, बिंटू और अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

