प्रमोद इंटर कॉलेज में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का ब्लॉक स्तरीय सम्मान समारोह संपन्न हुआ।

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। शनिवार को प्रमोद इंटर कॉलेज में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का ब्लॉक स्तरीय सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ आदरणीय प्रदीप यादव , और विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में 15 विद्यालयों के विद्यार्थियों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के उपजोन समन्वयक अजयवीर सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के माध्यम से बच्चों में भारतीय संस्कृति के आदर्श जीवन मूल्यों का विकास हो रहा है। उन्होंने इसके लिए गायत्री परिवार का आभार व्यक्त किया। जिला समन्वयक नरेन्द्र पाल ने संस्कृति और समाज के उत्थान के लिए गायत्री परिवार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक पी.सी. शर्मा ने इस वर्ष आयोजित होने जा रही परीक्षा की जानकारी देते हुए सभी से अपना अधिक से अधिक योगदान देने का आग्रह किया।
समारोह के प्रारंभ में बदायूं गायत्री शक्तिपीठ के प्रबंध द्रस्टी सुरेन्द्र नाथ शर्मा ने युगऋषि पंडित राम शर्मा के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदीप यादव , डा०आदित्य गुप्ता, प्रधानाचार्य श्री रामसहाय , सुजीत सिंह , रामवतार कश्यप, अरुण सक्सेना , पंकज माहेश्वरी, श्रीमती बेबी माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। अनिल माहेश्वरी, संतोष गांधी, पिंटू सर्राफ, निर्मित माहेश्वरी ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रदीप और कृष्णा ने अपने प्रज्ञा गीतों से कार्यक्रम को संगीतमय बना दिया।
कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ किया गया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!