बाल विकास विभाग के तत्वाधान में आयोजित स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने 132 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरण किए 

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। बाल विकास विभाग के तत्वाधान में आयोजित स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने एक सौ बत्तीस आंगनवाड़ी कार्यत्रियों को योगी सरकार की डिजिटल सशक्तिकरण योजना के तहत स्मार्ट फोन वितरित किए। जिन्हें पाकर कार्यकत्रियों के चेहरे खिल उठे।

पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा कि योगी सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यत्रियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिय स्मार्ट फोन योजना लागू की है। उन्होंने कहा कि इससे सरकार की योजनाओं को पारदर्शी तरीके से लागू करने में बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि मोदी योगी सरकार महिलाओं को स्वाभलंबी बनाने के लिय ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने के लिय प्रयासरत है। उन्होंने कहा मिशन शक्ति और महिला सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है। विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने कहा कि स्मार्टफोन मिलने से आंगनवाड़ी कार्यकत्री अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन अधिक प्रभावी और पारदर्शी तरीके से कर सकेंगी। विशिष्ट अतिथि मुड़िया धूरेकी नगर पंचायत की चेयरपर्सन अनुपम पाठक ने कहा कि स्मार्टफोन से बच्चों, गर्भवती, धातृरी महिलाओं, आदि लाभार्थियों से संबंधित योजनाओं की निगरानी एवं क्रियान्वयन में तेजी आयेगी। उन्होंने कहा योगी सरकार तकनीकी उन्नयन के लिय पूरी तरह प्रयासरत हैं, इसीलिए डिजिटल सशक्तिकरण के विकास को अग्रसर है। इससे पूर्व सीडीपीओ अल्पना जौहरी ने विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख अमित पाठक, चेयरमैन अनुपम पाठक, दुर्गेश वार्ष्णेय को प्रतीक चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। आंगनवाड़ी कार्यकत्री शोभा गुप्ता, एवं कल्पना मिश्रा ने मधुर स्वर में स्वागत गान प्रस्तुत किया। संचालन शिक्षक साहू सार्वेंद्र ने किया। इस दौरान भाजपा नेता संनवीर पाल, सुनील सिंह एड, हिमांशू पाठक, ब्लॉक कॉर्डिनेटर आकाश कुमार, कल्पना शर्मा, शोभा रानी, सुनेना कश्यप, नीरज गोविल, आकांक्षा, रश्मि सक्सेना, रेनू गुप्ता, अंजू रानी, सुनीति गुप्ता, जुबेरा, आदि मौजूद रहे।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!