सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल,में रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती एवं मदर्स डे के अवसर पर स्पेशल असेंबली
मुकीम अहमद अंसारी
आयोजन बड़े उत्साह एवं सांस्कृतिक उल्लास के साथ किया गया।
सहसवान, बदायूं। कार्यक्रम में प्रेम, सम्मान, कृतज्ञता एवं भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली।
सभा में विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें नाटक, कविता पाठ एवं समूह नृत्य शामिल थे। प्रस्तुतियों के माध्यम से रवीन्द्रनाथ टैगोर के जीवन एवं विचारों तथा माताओं के निःस्वार्थ प्रेम को दर्शाया गया।
किंडरगार्टन के विद्यार्थियों के लिए विशेष मदर्स डे समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नन्हे बच्चों ने कविता, भाषण एवं नृत्य प्रस्तुत कर अपनी माताओं के प्रति प्रेम और स्नेह व्यक्त किया। कार्यक्रम में माताओं के लिए मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया तथा माताओं ने अपने नन्हे चैंप्स के साथ रैंप वॉक कर कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।
प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा, “माँ बच्चे की पहली गुरु होती है और उनके प्रेम, त्याग एवं समर्पण की कोई तुलना नहीं की जा सकती। ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी में सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों को विकसित करने में सहायक होते हैं।”
निदेशक अंशुल माहेश्वरी
ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को अपने माता-पिता के प्रति सम्मान एवं आदर की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित करते हैं, क्योंकि माता-पिता ही उनके भविष्य के निर्माता होते हैं।
कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ और यह आयोजन अत्यंत सफल रहा। इस अवसर ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार को अनेक सुखद एवं अविस्मरणीय यादें प्रदान कीं।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

