मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, नए कानून और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

मंगलवार को मिशन शक्ति टीम की महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका एवं महिला आरक्षी कृष्णा द्वारा नगर के रामलीला मैदान के समीप स्कूली बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला अपराधों से बचाव, साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जागरूक किया। इस दौरान पंपलेट वितरित कर नए कानून और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका ने महिलाओं को स्वयं की सुरक्षा और अपराध से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी कुरीतियों को जड़ से मिटाना है। उन्होंने स्कूली बालिकाओं को प्रेरित किया कि वह निर्भीक होकर इन बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाएं।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!