ओवरटेक करते हुए दो बाइकों की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत चार घायल जिसमें तीन की हालत गंभीर
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। मेरठ-बदायूं हाईवे पर सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव सिलहरी मोड़ के पास ओवरटेक करते समय दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार उस्मानपुर से सहसवान की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे सिलहरी मोड़ के पास पहुंचे इसी बीच ओवरटेक करने के दौरान दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
एक बाइक पर सवार घायल युवकों की पहचान रामकेश पुत्र जागन सिंह और सुनील पुत्र महावीर निवासी पीतमनगर थाना सहसवान के रूप में हुई है। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोगों की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

