बाबा पब्लिक स्कूल में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्ष

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर को आरंभ किया गया। जिसमें कक्षा एक से कक्षा 3 तक की कक्षाओं में रंगोली आर्ट एंड क्राफ्ट मेहंदी, क्ले मॉडलिंग डांस, इंग्लिश स्पीकिंग की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। समर कैंप में प्रशिक्षण दे रही विद्यालय की शिक्षिका श्वेता शर्मा ने बताया बच्चों में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो उसे निखारने की है। शिक्षिका सुंदरी, विनीता, स्वाती सक्सेना, दिव्या चौहान, सिम्मी, रीता, नीलोफर चेतना, नीलम, शगुफ्ता, सुरभि मिश्रा, कुमकुम मिश्रा, अर्चना रस्तोगी आदि सभी शिक्षकों ने बच्चों से बहुत ही अच्छे अच्छे कार्ड आर्ट एवं क्राफ्ट के उपयोगी साज सजा के सामान एंव किले मॉडलिंग में शिवलिंग, शिवजी व गणेश जी विभिन्न प्रकार के फूल एवं फल आदि बनवाए। छात्र-छात्राओं में आरव गौर, अंश कश्यप, आर्यन सिंह, अरहव हुसैन, अन्वी, अंशुमन, आशुतोष, अर्जुन सिंह, अनुभव, अनिका यादव, आर्यवीर, अर्णव कुमार, बिपाशा, दिव्यांशु, हर्ष यादव, जय यादव, कुलदीप यादव, मयंक, महक यादव, मुकेश, मिस्टी यादव, निशा यादव, पंकज कुमार शर्मा, साक्षी, शिव यादव, शिवांशी, शिवांग चौहान, तान्या पाठक का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मीनू बत्रा ने सभी शिक्षकों के परिश्रम व रुचि की प्रशंसा की एवं कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों की कल्पना शक्ति तीव्र होती है एवं सृजनात्मकता बढ़ती है। इस अवसर पर समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!