सहसवान, बदायूं। देश की अग्रणी एवं विश्वसनीय डायग्नोस्टिक संस्था द्वारा सहसवान में आयोजित 7 दिवसीय विशेष ब्लड टेस्ट हेल्थ कैंप का सफल समापन हुआ। पूरे कैंप को क्षेत्रवासियों का अभूतपूर्व सहयोग और विश्वास प्राप्त हुआ, जिसने इस आयोजन को एक बड़ी उपलब्धि बना दिया।
कैंप के अंतिम दिन रिकॉर्ड 103 सैंपल एकत्र किए गए, जो बरेली मंडल में डॉक्टर लाल पैथलैब्स के किसी भी हेल्थ कैंप में पहली बार एक दिन में इतने सैंपल का बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है। वहीं पूरे कैंप के दौरान कुल 300 से अधिक मरीजों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई।
इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि अब सहसवान क्षेत्र के लोग भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और विश्वसनीय जांच सेवाओं के प्रति तेजी से जागरूक हो रहे हैं।
कैंप में लोगों को कई महत्वपूर्ण ब्लड टेस्ट विशेष रियायती दरों पर उपलब्ध कराए गए, जिससे ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों के लोगों को भी बड़े शहरों जैसी आधुनिक जांच सुविधाओं का लाभ मिला।
डॉक्टर लाल पैथलैब्स अपनी सटीक रिपोर्ट, आधुनिक तकनीक और भरोसेमंद सेवाओं के लिए पूरे देश में जाना जाता है। यही कारण रहा कि कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य जांच करवाई।
सेंटर ऑनर शाजिया मुस्लिम, ने बताया कि अब क्षेत्रवासियों को बड़ी जांचों के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। सहसवान में स्थित डॉक्टर लाल पैथलैब्स अधिकृत कलेक्शन सेंटर,स्टेट बैंक रोड,रोडवेज बस स्टैंड के पास, सेंटर पर अब कभी भी विभिन्न प्रकार की बड़ी और महत्वपूर्ण जांचें आसानी से कराई जा सकती हैं।
क्षेत्रवासियों ने भी कैंप की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर भविष्य में भी आयोजित होने चाहिए, ताकि आम जनता को कम खर्च में विश्वसनीय और उच्च गुणवत्ता वाली जांच सुविधाओं का लाभ मिलता रहे।
आयोजन सहयोग: डॉक्टर लाल पैथलैब्स अधिकृत कलेक्शन सेंटर, स्टेट बैंक रोड रोडवेज बस स्टैंड के पास सहसवान।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

