थाना अलापुर क्षेत्र में नाबालिक भर रहे हैं सड़कों पर वाहनों से फर्राटा।  जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ रहे हैं रोड़ों पर हादसे।

मुकीम अहमद अंसारी

अलापुर/बदायूं। थाना क्षेत्र में इन दिनों नाबालिक बच्चों द्वारा ई-रिक्शा और स्कूटी चलाने का मामला तेजी से बढ़ता जा रहा है ऐसा लग रहा है कि नाबालिगों को वाहन चलाने का लाइसेंस दे दिया गया है इसके कारण कम उम्र के बच्चे ई रिक्शा,दो पहिया वाहन (जैसे बैटरी वाली स्कूटी) बिना डाइविंग लाइसेंस और बिना अनुभव के सड़कों पर फर्राटा भरते हुये नजर आ रहे हैं एक तरफ प्रशासन वाहन चालकों को यातायात के नियमों के लिए समय समय पर जगारूक करते हैं उसके बाद भी नाबलिग वाहनों को रोड पर दौड़ते हैं।

कस्बा अलापुर में नाबालिग बच्चे अपने मां-बाप से जिद कर बैटरी संचालित स्कूटी को खरीदते हैं और उनको रोड और गलियों में दौड़राते हैं अगर इन नाबालिकों से कोई हादसा हो जाता है इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। पुलिस सिर्फ अपनी खाना पूर्ति के लिए वाहन चेकिंग अभियान चलती है कुछ समय के बाद अभियान बंद कर दिया जाता है इसके कारण नाबालिग बेखौफ होकर वाहन चलाते हैं बंजारों स्कूलों और मुख मार्गों पर कई नाबालिग चालक तेज रफ्तार में ई रिक्शा और स्कूटी दौड़ाते दिखाई देते हैं जिसमें अधिकांश बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी नहीं होती है जिससे राहगीरों और यात्रियों की जान जोखिम में पड़ रही है। पुलिस दिन के समय कस्बे में नाबालिग को वाहन चलाते हुये रोककर उन्हें डरा धमकाकर अपनी जेब गरम कर लेती है या फिर किसी बड़े नेता या लोगों के फोन पर उन लोगों को छोड़ देती है जबकि नियमों के अनुसार बिना लाइसेंस वाहन चलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग और पुलिस प्रशासन इस ओर गंभीर नजर नहीं कर रही है।

कस्बे वासियों ने प्रशासन से मांग किया कि नाबालिगों द्वारा चलाई जा रहे ई रिक्शाओं, स्कूटी के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। ताकि संभावित हादसों पर रोक लग सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!