बाबा पब्लिक स्कूल में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्रशिक्षण दिया गया।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली , बदायूं । श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन कक्षा एक से कक्षा 3 के बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट, क्ले मॉडलिंग डांस, इंग्लिश स्पीकिंग के प्रशिक्षण दिया गया। सभी परीक्षण कक्षाएं विद्यालय की शिक्षिका श्वेता शर्मा के निर्देशन में सिखाए जा रहे हैं। शिक्षिका सुंदरी विनीता, स्वाती सक्सेना, दिव्या चौहान, सिम्मी, रीता, नीलोफर, चेतना, नीलम, शगुफ्ता, सुरभि मिश्रा, कुमकुम मिश्रा, अर्चना रस्तोगी आदि शिक्षकों ने बच्चों से बहुत ही अच्छे अच्छे कार्ड आर्ट एवं क्राफ्ट के उपयोगी साज सज्जा के सामान एंव किले मॉडलिंग में शिवलिंग शिवजी गणेश जी विभिन्न प्रकार के फूल एवं फल आदि बनवाए। कैंप में आदित्य, अंश गौतम, आराध्या, अदनान खान, अक्षिता, अरकान रजा, अनिका शर्मा, अनिकेत, अनुष्का, अभि गौतम, अभय शर्मा, अभिषेक, अविरल, भावना, भविष्य वार्ष्णेय, ब्रह्मा कुमारी, दीपक पाल, कार्तिक, कुणाल यादव, माधव, मुदस्सिम, नमन पाठक, पायल यादव, प्रशांत पाठक, रुद्रांश, रचित राधिका, रिया, सफिया बी, सुरेश प्रताप सिंह आदि छात्र छात्राएं मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य मीनू बत्रा ने सभी शिक्षकों के परिश्रम की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि समर कैंप में बच्चों की रुचि, मेहनत व परफॉर्मेंस को देखकर बहुत अच्छा लगता है। इस अवसर पर समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

