सीबीएसई कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही बाबा पब्लिक स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। 

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली ,बदायूं। सीबीएसई कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही श्री देवरहा बाबा पब्लिक स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विशेष उपलब्धि प्राप्त करते हुए शानदार अंक हासिल किए।

आकांक्षा चौहान ने 95.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा जिले में भी उल्लेखनीय स्थान हासिल किया। रजत कुमार ने 94% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि शिवी गुप्ता ने 93.6% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। तथा प्रियांक ठाकुर ने 92.6 % अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया । सजल वार्ष्णेय ने 91.4% अंक प्राप्त कर पंचम स्थान प्राप्त किया । प्रकर्ष सोलंकी ने 90.4% अंक प्राप्त कर छठा स्थान प्राप्त किया ।अन्य मेधावी विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस उपलब्धि से विद्यालय के शिक्षकों एवं अभिभावकों में हर्ष का वातावरण है। विद्यालय के शिक्षकों सुजीत सिंह, मनोज चौहान, सपन गुप्ता, एम.पी. सिंह, राजीव सक्सेना, प्रदीप शर्मा, तरुण कुमार सिंह, मृगांक मिश्रा, अमूल शर्मा, धर्म प्रकाश सईदा बी, प्रिया सिंह, यशपाल परमार आदि ने विद्यार्थियों की सफलता के लिए निरंतर मेहनत और मार्गदर्शन प्रदान किया। शिक्षकों के समर्पण और परिश्रम का ही परिणाम है कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम लगातार उत्कृष्ट रहा है।

विद्यालय के निर्देशक श्री अखिलेश वार्ष्णेय तथा प्रधानाचार्या मीनू बत्रा ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस शानदार सफलता पर बधाई दी तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!