बिसौली,बदायूं। नगर के हाईवे स्थित तारकेश्वर गुप्ता के आवास भगवान श्री शनि देव जयंती के अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें पूजा अर्चना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख समृद्धि और क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। पूजा अर्चना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो महिला पुरुषों और बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य आयोजक चितरंजन गुप्ता ने बताया की शनि देव जयंती पर हर वर्ष इसी प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जाती है। इस मौके पर चितरंजन गुप्ता, अंकुर गुप्ता, सौरभ गुप्ता, शुभंकर गुप्ता, रजत गुप्ता, अनिकेश्वर रंजन गुप्ता, किशन पाल यादव, सोनू यादव आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

