विद्युत उपकेंद्र मुजरिया पर विद्युत समाधान मेगा शिविर का आयोजन किया गया, “एसडीओ विपिन गुप्ता” 

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। सोमवार को उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के निर्देशानुसार विद्युत उपकेंद्र मुजरिया पर विद्युत समाधान मेगा शिविर का आयोजन उपखंड अधिकारी (एसडीओ) सहसवान के निर्देशन में किया गया। शिविर का उद्देश्य उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

शिविर में कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 08 शिकायतें बिल संबंधी, 02 ट्रांसफार्मर (टीएफ) संबंधी, 05 खराब मीटर संबंधी तथा 09 बिल न बनने संबंधी प्राप्त हुईं। प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराया गया।

शिविर में एसडीओ सहसवान विपिन गुप्ता, जेई मुजरिया नरेंद्र कुमार एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं से विद्युत बिल समय से जमा करने, अधिकृत संयोजन लेने तथा किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल विभाग को देने की अपील की गई।

उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु भविष्य में भी विद्युत समाधान शिविर लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे आमजन की समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

सहसवान उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!