बाबा पब्लिक स्कूल में चल रहे ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में कक्षा 4 से कक्षा 8 तक के बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में चल रहे ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में कक्षा 4 से कक्षा 8 में आर्ट एंड क्राफ्ट, क्ले मॉडलिंग, डांस, इंग्लिश स्पीकिंग, कुकिंग, एंब्रॉयडरी, मेहंदी, रंगोली मंडेला आर्ट प्रशिक्षण दिए गए। सभी परीक्षण कक्षाएं विद्यालय की शिक्षिका कविता कथूरिया तथा रोमा कपूर के निर्देशन में सिखाए जा रहे हैं। शिक्षिका सुंदरी, विनीता, पूजा सिंह, गायत्री मिश्रा, पूनम, स्वाति अग्रवाल, श्वेता शर्मा, प्रीति पाल, शिल्पी गर्ग, काव्या, विकास गुप्ता, सागर गुप्ता, आयुष जौहरी, शालिनी शर्मा आदि शिक्षकों ने बच्चों से बहुत ही अच्छे अच्छे कार्ड आर्ट एवं क्राफ्ट के उपयोगी साज सज्जा के सामान एंव किले मॉडलिंग में शिवलिंग शिवजी गणेश जी विभिन्न प्रकार के फूल एवं फल गुलदस्ते मंडेला आर्ट में बांसुरी तथा मेहंदी के सुंदर-सुंदर डिजाइन के साथ कुकिंग में भेलपुरी, सैंडविच, शिकंजी, फ्रूट चाट, चना मसाला बनवाए। छात्र-छात्राओं में अव्यय यादव, अक्षत गौर, आशीष आरव भट्ट, आरिश खान, अलमीर खान, अक्षिता सक्सेना, दीया विश्वास, डेविड, दीपांशु, देवांश यादव, भोपाल, हार्दिक चौधरी, कार्तिक, काव्या मिश्रा, कनिष्क यादव, ललित कुमार, माधव सक्सेना, निधि कनौजिया, निकुंज, निशांत, प्रत्यक्ष पाठक, रिया कुमारी, सम्राट सिंह, शौर्य, सूर्यांश, शिवांश, तनिष्क सिंह आदि ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रधानाचार्य मीनू बत्रा ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों की कल्पना शक्ति तीव्र होती है एवं सृजनात्मकता बढ़ती है। इस अवसर पर स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!