बिसौली,बदायूं। मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा में जलसा ए दस्तारबंदी व फातिहा का आयोजन मदरसे के प्रिंसिपल मो. इफ्तेखार अशरफी के नेतृत्व में किया गया। जिसमें मदरसे से फारिग होने वाले मो. आमिर रजा को हिफ्ज ए कुरआन की डिग्री से नवाजा गया। आखिर में मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई।
जलसे का आगाज कारी अब्दुल गफ्फार साहब ने कलाम ए पाक की तिलावत से किया। मुख्य अतिथि कादरी मस्जिद के इमाम मौलाना अफलाक रजा उवैसी ने कहा कि तालीम मौजूदा वक्त में सभी की जरूरत है। तालीम हासिल करने के लिए हमें कहीं भी जाना पड़े तो इससे पीछे नहीं हटना चाहिए। बड़ी मस्ज़िद के इमाम मौलाना मो. बिलाल रजा ने अपनी तकरीर में कहा कि आज वक्त की जरूरत है कि हम दीनी व दुनियावी दोनों तालीम हासिल करें। मस्ज़िद बिलाल के इमाम हाफिज शादाब रजा उवैसी ने नमाज और अल्लाह का जिक्र करने की नसीहत करते हुए सभी से दिन के रास्ते पर चलने की दरखास्त की। जलसे की सरपरस्ती हाफिज शरीफ जामी ने की। आखिर में मदरसे के प्रिंसिपल मो. इफ्तेखार अशरफी ने आए हुए मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर मौलाना मो. असलम रजा, मो. इसहाक सैफी, मो. मुबीन आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

