नगर में भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। नगर में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकली। जय परशुराम के उद्घोष के साथ ब्रह्म बंधुओं ने शोभायात्रा का ब्रह्म कुंज से शुभारम्भ किया। भगवान परशुराम, हनुमान जी महाराज, राम दरबार की झाँकियों ने मनमोह लिया। राधा और कृष्ण स्वरूप कलाक़ारों ने नृत्य किया। काली के अखाड़े ने धूम मचा दी।

नगर के दबतोरी रोड स्थित ब्रह्म कुंज से निकली भव्य शोभायात्रा में भाजपा नेता शारदेंदु पाठक, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माधव मिश्र, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक, भाजपा नेता हरिओम पाराशरी, युवा ब्राह्मण हिमाँशु उपाध्याय, प्रमोद उपाध्याय, सभासद दीपक पाठक, विपनेश मिश्र, वरुण शर्मा, केके उपाध्याय, ओमप्रकाश शर्मा, रामाधार मिश्र, वनवारीलाल पाठक ने भगवान परशुराम का तिलक किया और आरती की। वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण को एकजुट रहने की जरूरत है। उन्होंने आयोजकों की प्रशंसा की। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की झाँकी, रामदरबार, गणेश जी महाराज, हनुमान जी।महाराज, राधाकृष्ण, काली मैया आदि भव्य झाँकियां थीं। यह शोभायात्रा दबतोरी रोड, पिंदारा रोड, हाइवे वे, मुहल्ला सराय, साहूकारा, बुधबाजार होते हुए ब्रह्मकुंज पर जाकर सम्पन्न हुई।

राधाकृष्ण स्वरूप में कलाक़ारों ने नृत्य कर सभी का मनमोह लिया। काली की तलवारबाजी का बच्चों ने भरपुर आनंद लिया। शोभायात्रा का नगर में जगह जगह भव्य स्वागत हुआ। युवा ब्राह्मणों में गजब का जोश था। इस शोभायात्रा में चंद्रपाल पाठक, अखिलेश मिश्र, अमन मयंक शर्मा, हिमाँशु उपाध्याय, दीपक पाठक, अभीक्ष पाठक, दया मिश्र, सत्यनारायन शर्मा, आकाश मिश्रा, वरुण शर्मा, लखन शर्मा, सुधीर शर्मा, जय प्रकाश मिश्र, सोनू पंडित, अभिषेक शर्मा, नितिन मिश्र, मनु शर्मा, सभासद तरुण शर्मा, सारांश वशिष्ठ, जय प्रकाश शर्मा, नरेंद्र पाठक, नारायन हरी, सुधाँशु पाठक, विपिन शर्मा, आशुतोष पाठक, प्रभाकर शर्मा, गजेंद्र शर्मा, अजय पाराशरी, अवधेश दीक्षित, अंकुर पाराशरी, धीरेन्द्र भट्ट, जगदीश पाठक आदि ब्राह्मण वंधु मौजूद रहे।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!