दिव्यांग महिला के खेत मैं बाजरे की खड़ी फसल रौंद कर किया कब्जा, विरोध करने पर पिता पुत्री को मारपीट कर किया घायल, पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खैरपुर खैराती निवासी दिव्यांग महिला सहाना वी पुत्री वाजिद अली ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका गांव क्षेत्र में 280 अ रखवा 0.2780 हेक्टेयर भूमि है जिसमें बाजरे की फसल खड़ी हुई थी ग्राम के ही राशिद तारे कासिम पुत्रगण मुफीद, हबीब पुत्र मजीद जेवर पुत्र रसीद ने एक राय होकर ट्रैक्टर से उसकी फसल नष्ट कर दी तथा भूमि पर कब्जा कर लिया विरोध करने पर धक्का मुक्की कर गंभीर रूप से घायल कर दिया पुलिस ने घायल पिता पुत्री का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। तथा आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 236 धारा 324, 352, 351/3,151/3 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

