मुकद्दमा वापस ले ले नही तो जान से मार देंगे, “पीड़ित ने पांच लोगों के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज”
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। थाना मुजरिया पुलिस के ग्राम परमू निवासी पीड़ित महिला ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी ग्राम पंचायत के ही निवासी देवेंद्र पुत्र सत्यपाल, सत्यपाल पुत्र विजय, नन्ही पत्नी देवद्र, लाडो पत्नी अज्ञात, दुनकिया पत्नी नामालूम से पुरानी मुकद्दमा बाजी चल रही है उपरोक्त लोगों ने कई बार धमकी दी कि मुकद्दमा वापिस ले लो नही तो हम तुम्हें जान से मार देंगे हमने इंकार कर दिया तो उपरोक्त ने एक राय होकर लाठी डंडों से मारपीट कर मुझे व मेरे पति को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी यो के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट अपराध संख्या 50धारा 191/2,191/3,115/2,351/2,352 में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। घायल दंपति का पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण कराया है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

