बरेली जोन की अंतर जनपदीय खेल प्रतियोगिता का बदायूं में शुभारंभ, कबड्डी-खो-खो समेत चार खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
मुकीम अहमद अंसारी
बरेली जोन की अंतर जनपदीय खेल प्रतियोगिता का बदायूं में शुभारंभ, कबड्डी-खो-खो समेत चार खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
बदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में बुधवार को तृतीय अंतर जनपदीय कबड्डी क्लस्टर (महिला/पुरुष), जिम्नास्टिक, फैंसिंग एवं खो-खो प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने किया। इस प्रतियोगिता में बरेली जोन के आठ जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया, जबकि बिजनौर की टीम शामिल नहीं हुई।
उद्घाटन समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभेषिक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन रजनीश कुमार उपाध्याय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी राम राजा यादव, महिला थाना प्रभारी, सिविल लाइंस एवं कोतवाली प्रभारी सहित विभिन्न जनपदों से आए टीम मैनेजर मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन इंद्रजीत सिंह द्वारा किया गया।
निर्णायक मंडल में जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया, पीटीआई दीपेश कुमार, एनआईएस प्रशिक्षक रामदास यादव, पीटीआई रामअवतार एवं जिला व्यायाम शिक्षिका ज्योति सक्सेना ने अपनी भूमिका निभाई।
खो-खो प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों में ये टीमें रहीं विजेता
पहले मुकाबले में बदायूं ने रामपुर को हराकर जीत दर्ज की।
दूसरे मुकाबले में अमरोहा ने शाहजहांपुर को पराजित किया।
तीसरे मैच में पीलीभीत ने मुरादाबाद को शिकस्त दी।
चौथे मुकाबले में बरेली ने संभल को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला और मैदान खेल भावना तथा प्रतिस्पर्धा के रंग में रंगा नजर आया। आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह बना हुआ है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

