होटल फ्लोरिश में बुधवार को लगी आग में गुरुग्राम में रहने वाले अग्रवाल के आठ सदस्यों की मौत,
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली में अग्रवाल समाज ने सभी मृतकों को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
बिसौली,बदायूं। होटल फ्लोरिश में बुधवार को लगी आग में गुरुग्राम में रहने वाले अग्रवाल परिवार के आठ सदस्यों की मौत के चलते अग्रवाल समाज ने सभी मृतकों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
नगर की श्री रामकृष्ण दास अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में अग्रवाल समाज के लोगों ने पुष्प अर्पित कर एवं मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही मृतकों के परिजनों को दुख सहन करने के लिए प्रार्थना की। मालूम हो कि अग्रवाल परिवार के सभी सदस्य दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती राधेश्याम अग्रवाल को देखने आए थे। राधेश्याम अग्रवाल उस समय वेंटिलेटर पर थे। इसी दौरान परिवार के सदस्य होटल फ्लोरिश में रुके थे। दुर्भाग्यवश, वे होटल में लगी आग के कारण हादसे का शिकार हो गए। इस दौरान अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, रोटरी क्लब के चेयरमैन रवि प्रकाश अग्रवाल, रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय गर्ग, सचिव पुनीत अग्रवाल, अमरदीप गर्ग, पुष्पेन्द्र नाथ गर्ग, शुभम गर्ग, आलोक गर्ग, अशोक अग्रवाल, पराग गोयल, जतिन अग्रवाल, केशव अग्रवाल, प्रशांत गर्ग, अनमोल गर्ग, ध्रुव गर्ग आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

