बाराबंकी। कस्बे के मोहल्ला गढ़ी कदीम में प्राथमिक विद्यालय के पीछे घर के अंदर कमरे में फांसी से फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम
बताते चलें कि जैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा जैदपुर के मोहल्ला गढ़ी कदीम स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे घर के कमरे में गुरुवार करीब 1:30 बजे एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे के सहारे फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। पास से गुजर रहे किसी ने फांसी से लटका हुआ देखकर इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। और आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी। मृतक की पहचान काफिल पुत्र स्व. मुशीर के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के परिवार का कोई भी सदस्य घर पर नहीं रहता है। मां लखनऊ में रहती है। जिससे पुलिस ने संपर्क करने का प्रयास किया परन्तु उक्त समयावधि तक कोई सम्पर्क नहीं हो सका। दरोगा हलीम बाबू ने जानकारी देते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

