भाजपा बूथ अध्यक्ष की दहगवां दूध डेयरी से बाइक चोरी अध्यक्ष ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। थाना जरीफ नगर क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर कला निवासी बीजेपी बूथ अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पत्र लखन सिंह अपनी बाइक संख्या यू पी 24 एफएक्स से तड़के सुबह 7:00 बजे की लगभग दहगवां दूध डेरी पर किसी कार्य से गए हुए थे जहां वह गाड़ी खड़ी करके दूध डेरी के अंदर चले गए 7:40 पर लौट कर आए तो उनकी कोई अज्ञात चोर बाइक चोरी करके ले गया।
पीड़ित बूथ अध्यक्ष ने थाना ज़रीफ नगर में अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध संख्या 178 धारा 303/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्जकर भाजपा बूथ अध्यक्ष की बाइक की छानबीन कर रही है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

