गांव भक्त नगला में महिला दुकानदार के साथ कुछ लोगों ने की मारपीट। मारपीट के दौरान कुंडल छीन कर ले जाने का भी आरोप लगाया।

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। कोतवाली क्षेत्र के गांव भगता नगला में एक महिला दुकानदार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। मारपीट के दौरान कुंडल छीन ले जाने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

विनीता पत्नी धारा सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि 15 जून की शाम करीब पांच बजे वह अपनी दुकान पर बैठी थी। तभी गांव के ही तीन लोग दुकान पर आए और गाली-गलौज करते हुए उन्हें दुकान से बाहर निकालने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने विनीता और उनकी सास वर्षा देवी के साथ हाथापाई शुरू कर दी। मारपीट में विनीता को काफी चोटें आई हैं। आरोप है कि झगड़े के दौरान आरोपितों ने उनके कान के कुंडल भी उतार लिए और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पति ने पीआरवी को फोन से सूचना दी लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही तीनों आरोपित फरार हो गए। पीड़िता का कहना है कि उनके पास घटना का वीडियो भी है। पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद शिकायती पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!