12वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर समग्र विकास सेवाश्रम के तत्वाधान में पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर समग्र विकास सेवाश्रम के तत्वावधान में पांच दिवसीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर के आयोजन के लिए आदर्श जूनियर हाई स्कूल जहांगीराबाद में बैठक की गई। निर्णय लिया गया कि योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन पन्नालाल नगरपालिका इंटर कॉलेज में 17 से 21 जून तक प्रात: पांच से साढ़े सात बजे तक किया जाएगा। योग शिविर में अनुभवी एवं प्रशिक्षित योग विशेषज्ञों द्वारा हृदय रोग, रक्तचाप, मधुमेह, माइग्रेन, हाइपरटेंशन, बबासीर, कब्ज, कमरदर्द, नजला, जुकाम, सर्वाइकल, अस्थमा, आर्थराइटिस आदि रोगों के लिए विभिन्न योग क्रियाएं कराई जाएंगी। कार्यक्रम संयोजक डॉ सविता मालपाणि ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेने की अपील की। बैठक में उपमा, ऊषा जौहरी, सोमेश असावा, विकास माहेश्वरी, प्रकाश जौहरी, रामअवतार कश्यप, डॉ शिवचरण लाल, संजीव, आराम सिंह आदि ने भाग लिया। अध्यक्षता आचार्य प्रेम स्वरूप गुप्त और संचालन डॉ सविता मालपाणी ने किया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

