बहन की शादी का दहेज ट्रैक्टर से घर लेकर जा रहे परिजनों के साथ ट्रैक्टर ट्राली दिनदहाड़े रोककर की मारपीट “चार लोगों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज”
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम जरारा निवासी रविंद्र पाल सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि प्रार्थी पत्नी कमलेश भाभी मल्लू पत्नी मुनेंद्र राहुल नेत्रपाल धीरेंद्र मोरपाल आदि परिजनों के साथ अपनी बहन की शादी का दहेज सहसवान से लेकर घर वापस लौट रहा था की ग्राम शादीपुर जरारा के मध्य दिनेश पुत्र विजेंद्र निवासी जरारा ओमपाल पुत्र दरियाय,रविश पुत्र ओमपाल निवासी शाह नगर पटपड़गंज, बालक राम उर्फ चालू पुत्र मुलायम निवासी गड़ी थाना कोतवाली सहसवान ने जबरन दिनदहाड़े ट्रैक्टर रोक लिया और गाली गलौज करने लगे जब विरोध किया तो मारपीट कर घायल कर दिया इसी दौरान मेरी पत्नी के झाले पाजेब भाभी के सोने का ओम पाजेब तथा मेरे 38200 अफरा तफरी में कहीं गिर गए।
आरोपियों द्वारा की गई मारपीट में परिवार के कई लोग घायल हो गए शोर मचाए जाने पर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 137 धारा 126 धारा 115/2, 352, 351 / 3 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

