परदेस ले जाकर कराई मजदूरी पैसे मांगे जाने पर की मारपीट  “पीड़ित की माता ने तीन महिलाओं सहित चार लोगों के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज”

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। नगर के मोहल्ला मिर्धा टोला निवासी शकुंतला पत्नी हरिशंकर ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की विक्रम प्रार्थनी के पुत्रों को गुजरात प्रदेश मजदूरी के लिए ले गया था जहां उसने पैसे नहीं दिए घर आने पर जब पैसे मांगे तो उसने उसके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की साथ ही पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके परिवार की महिलाओं को भी बदनाम करता रहता है उसने कई रिश्ते भी तुड़वा दिए हैं।

पैसे मांगे जाने पर गाली गलौज एवं जान से मार देने की धमकी देता है मारपीट में फूलन देवी भारत भी घायल हो गए पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने विक्रम पुत्र सूरजपाल, भगवान देवी पत्नी सूरजपाल रानी पत्नी विक्रम मनीषा पत्नी मंगल के विरुद्ध अपराध संख्या 297 धारा 115/2 351 / 3 तथा 352 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने तीनों घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!