अंतरराष्ट्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर 17 जून से 21 जून तक पन्नालाल इंटर कॉलेज में

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। करें योग; रहे निरोग आयोजन समग्र विकास सेवाश्रम सहसवान के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर पांच दिवसीय 17 जून से 21 जून तक पन्नालाल इंटर कॉलेज के मैदान पर लगेगा।

प्राकृतिक चिकित्सक योग एवं एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ डॉक्टर सविता मालपानी ने जानकारी देते हुए बताया 17 जून से 21 जून तक लगने वाले शिविर में प्रातः 5:00 बजे से 7:30 बजे तक योग प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मालपानी ने जानकारी देते हुए बताया शिविर में भाग लेने वाले अपने साथ पानी की बोतल योगा मैट एवं तौलिया लेकर साथ हैं उन्होंने लोगों से भारी तादाद में योग शिविर में भाग लेकर अपने को स्वस्थ रखने की अपील की है इच्छुक व्यक्ति योग की ऑनलाइन व नियमित कक्षाएं भी ले सकते हैं।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!