कमरे से बाहर आते ही पति सास ससुर नंद ने जमकर नव विवाहिता की जमकर की पिटाई नव विवाहित गंभीर रूप से घायल

मुकीम अहमद अंसारी

“नव विवाहिता के भाई ने 7 लोगों के विरुद्ध कराई मामले की गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज”

पुलिस ने नव विवाहिता का कराया चिकित्सीय परीक्षण

 

सहसवान, बदायूं। थाना मुजरिया क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पीड़ित भाई ने थाना कोतवाली सहसवान पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने अपनी बहन की शादी 10 अप्रैल 2026 को गडोलिया पट्टी ताशोल निवासी नहींम पुत्र तस्वीर के साथ की थी। मेरी बहन 14मई को घर पर थी तथा अपने कमरे में सोने की तैयारी कर रही थी किसी बीच उसका देवर साबिज उसके कमरे में जबरन घुस आया तथा उसने जबरन कमरे की कुंडी अंदर से बंद करके मेरी बहन के साथ अश्लील हरकत करने लगा बहन के कड़े विरोध के कारण साजिव कमरे से बाहर आ गया जैसे ही वहार आया परिवार के सदस्यों ने जिसमें स नूरजहां ससुर तस्वीर ननद इलमां आलिया अफसा ने उसके साथ आरोप लगाते हुए मारपीट प्रारंभ कर दिया इससे पूर्व मेरी बहन ने रात में ही मोबाइल से मुझे जानकारी दी तो हम रात में ही लगभग 11:00 बजे उसके घर पहुंच गए जहां मेरी बहन उपरोक्त लोगों द्वारा की गई मारपीट के कारण शरीर पर आई चोटों से कराह रही थी। उपरोक्त लोगों ने मेरी बहन को मामले की जानकारी परिजनों को देने पर जान से मार देने की धमकी दी थी।

रात के समय ही मैं अपनी बहन को अपने घर ले आया मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने आया हूं। पुलिस ने पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर सातों आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 298 धारा 74, 115/2 351 / 3 ,191/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घायल नव विवाहिता का पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण कराया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!