पुत्र बना पिता की जान का दुश्मन शराब पीकर मध्य रात्रि घर में प्रवेश करके कर रहा था गाली गलौज विरोध करने पर पिता माता बहनों के साथ मारपीट कर किया घायल

मुकीम अहमद अंसारी

पिता ने कलयुगी पुत्र के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज पुलिस ने घायलों का कराया चिकित्सा परीक्षण

 

सहसवान ,बदायूं। थाना उघैती क्षेत्र के ग्राम कोठा निवासी प्रेमपाल पुत्र साधू राम ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पुत्र जितेंद्र उसकी जान का दुश्मन बन गया है जब भी मौका लगता है वह उसके परिजनों के साथ मारपीट गाली-गलौज करता रहता है बीती रात वह शराब पीकर घर में घुसता था तथा गाली गलौज करने लगा जब विरोध किया तो उसने मुझे अपनी माता तथा मेरी बेटियों के साथ भी जमकर मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया तथा मुझे धमकी दी कि अगर रिपोर्ट लिखने की कोशिश की तो जान से मार दूंगा मुझे आशंका है कि मेरा पुत्र मेरी हत्या कर सकता है उससे मुझे जान माल का खतरा भी बना हुआ है पीड़ित पिता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी जितेंद्र के विरुद्ध मामले की अपराध संख्या 140 धारा 115/2 352 351 / 3 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दिए तथा घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!