सहसवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 6 किलो 800 ग्राम डोडा छिलका के साथ तस्कर गिरफ्तार

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के आदेशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सहसवान पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह एवं थाना सहसवान पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राम प्रकाश पुत्र हरी सिंह निवासी ग्राम अल्लीपुर टप्पा हवेली, थाना सहसवान, जनपद बदायूं के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के कब्जे से 6 किलो 800 ग्राम डोडा छिलका बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना सहसवान में मु0अ0सं0 313/2026, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!